फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुख्य सचिव ने निमू-बाजगो पावर स्टेशन में की कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने उपायुक्त लेह रोमिल सिंह डोंक के साथ शनिवार को अलची स्थित एनएचपीसी के निमू-बाजगो जलविद्युत पावर स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन


परियोजना प्रमुख संजय कुमार राय ने मुख्य सचिव को पावर स्टेशन की परिचालन स्थिति, विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका तथा लद्दाख में स्थानीय विकास को दिए जा रहे योगदान के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने चुनौतीपूर्ण जलवायु परिस्थितियों के बावजूद कुशल संचालन बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय जलविद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

दौरे के दौरान क्षेत्र में जलविद्युत एवं सौर ऊर्जा परियोजनाओं की भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई जिसमें सतत विकास पर विशेष जोर दिया गया। एनएचपीसी अधिकारियों ने स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली जारी और पूर्ण हो चुकी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों की जानकारी भी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें