फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मागाम में लश्कर का आतंकी मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम जिले के मागाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार करने का दावा किया। आतंकी मददगार के पास से आपत्तिजनक सामग्री और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मागाम अरचंदरहामा इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस की एक नाका पार्टी तैनात थी। इस दौरान हाथ में एक बैग उठाए चल रहे संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और वहां से भाग निकला। कुछ दूरी पर बड़े ही पेशेवर तरीके से जवानों ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1.2 किलो विस्फोटक, 2 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
गिरफ्तार शख्स की शिनाख्त चक सारी सिंघपोरा पट्टन के दानिश अहमद डार के तौर पर हुई है। अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि पकड़ा गया शख्स लश्कर का आतंकी समर्थक है और बडगाम जिले में सक्रिय आतंकियों को हर तरह की मदद मुहैया करवाता रहा है। मददगार पाकिस्तान में बैठे लश्कर के आकाओं के साथ भी संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें