फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक पर चोट: सुरक्षाबलों को सोपोर में मिली बड़ी सफलता, लश्कर का मददगार गिरफ्तार, उसके पास मिला दहशत का सामान

Tue, 08 Mar 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त फिरदौस अहमद वानी चेक सेरी पट्टन के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर सोपोर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर राफियाबाद के नादिहाल इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर आतंकी मददगार को धर दबोचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर क्षेत्र में बारामुला जिले के नादिहाल में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए ताइबा से जुड़े एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक एके-56 राइफल, 30 कारतूस और अन्य हथियार, गोला-बारूद समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त फिरदौस अहमद वानी चेक सेरी पट्टन के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर सोपोर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर राफियाबाद के नादिहाल इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर आतंकी मददगार को धर दबोचा। 

सुरक्षाबल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उक्त आतंकी मददगार से पूछताछ की जा रही है। जिससे आतंकी गतिविधियों में लिप्त उसके संपर्क के अन्य पर भी शिकंजा कसा जा सके। उसके खिलाफ पांजला पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें