यूथ मंथ 2026 के समापन समारोह में पहुंचे एलजी
वीके सक्सेना ने यूथ मंथ 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने के दौरान सेवन डिस्ट्रिक्ट्स, सेवन स्पोर्ट्स पहल के तहत लद्दाख के युवाओं को विभिन्न खेलों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं तक खेल सुविधाओं और अवसरों की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। साथ ही इसके जरिए लद्दाख के युवाओं को अपनी प्रतिभा, दृढ़ता और खेल क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच मिला है।
खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर
उपराज्यपाल ने कहा कि स्पितुक में नया फुटसल ग्राउंड लद्दाख में युवाओं के लिए खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाओं से युवा खेलों में अधिक सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।

फिट और स्वस्थ लद्दाख का लक्ष्य
सक्सेना ने कहा कि यूथ मंथ युवाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण के लिए लंबे समय तक चलने वाले अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के युवा केंद्र शासित प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं और सामूहिक प्रयासों से एक फिट, स्वस्थ, कुशल, अनुशासित और खेलप्रेमी लद्दाख का निर्माण किया जाएगा। फुटसल फुटबॉल का तेज गति वाला प्रारूप है, जिसे आमतौर पर छोटे और कठोर मैदान या इनडोर कोर्ट पर खेला जाता है।