फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएं : एलजी

विज्ञापन
एलजी लद्दाख ने राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में छात्रों से बातचीत की।स्रोत – सूचना विभाग
विज्ञापन
- उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का वीरवार को समापन हुआ। अपने संबोधन में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उत्सव केंद्र शासित प्रदेश भर के छात्रों की कलात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का उत्सव है। उन्होंने युवाओं से कहा कि लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि कला उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाकर और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतीक है। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि बच्चों को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने, अपनी पहचान खोजने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एक जीवंत मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर लद्दाख के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए एलजी ने शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की उपलब्धियां लद्दाख के शिक्षा समुदाय की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं। कला हमें जोड़ती है। अलग तरह से सोचने के लिए प्रेरित करती है और मूल्यों की समझ को मजबूत बनाती है।

प्रधानमंत्री के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा-चालित नवाचार, सांस्कृतिक गर्व और सृजनात्मक अर्थव्यवस्था एक आधुनिक और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी मानते हैं कि भारत की शक्ति उसकी समृद्ध विरासत और युवाओं की ऊर्जा में निहित है। जब बच्चे रचनात्मकता अपनाते हैं और संस्कृति से जुड़े रहते हैं तो भारत अपने वैश्विक संकल्पों की ओर और दृढ़ता से बढ़ता है।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए, एलजी ने कहा कि उनके प्रदर्शन लद्दाख की कलात्मक समृद्धि को दर्शाते हैं। छात्रों से सरलता, अनुशासन और कड़ी मेहनत जैसे लद्दाखी मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए उन्होंने उन्हें सीखते रहने, बढ़ते रहने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। बाद में एलजी ने 12 विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को स्मृति-चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा छात्रों से बातचीत भी की। उन्होंने लेह और कारगिल के मेंटर्स/जजों और प्रसिद्ध लद्दाखी गायक दोरजे स्तक्मो को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महाबोधि रेजिडेंशियल स्कूल लेह, सरकारी विद्यालय गार्कोन और पीएम श्री हाई स्कूल चुमाथंग के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें