फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: नशीले पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक पेडलर पर पीएसए के तहत मामला दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 12:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा पुलिस ने दो नशा तस्करों को अलग-अलग गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में एक तस्कर के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज करते हुए हिरासत में लिया गया है। तीनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
Kupwara Drugs Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपवाड़ा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। रविवार को दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में कुपवाड़ा पुलिस ने एक तस्कर के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया है। इन तीनों मामलों में पुलिस की आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक खास सूचना पर एसएचओ कुपवाड़ा रफीक लोन के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट द्रगमुल्ला की टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ बुम्हामा में नाका लगाया था। यहां चेकिंग के दौरान कंडी निवासी हबीबुल्लाह राथर के पुत्र आशिक अहमद राथर व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 200 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आशिक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था, पुलिस इन सब सवालों के बारे में पूछताछ कर रही है।

एक अन्य मामले में थाना कुपवाड़ा की एक टीम ने हंदवाड़ा के निवासी फारूक अहमद कबू के पुत्र वसीम अहमद कबू को गिरफ्तार किया है, जो संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी की जब तलाशी ली तो उसके पास से करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ के दौरान वसीम ने खुलासा किया कि कुपवाड़ा के कुछ नशेड़ियों ने उसे उन तक नशीला पदार्थ पहुंचाने के लिए कहा था। मामले में पुलिस की जांच जारी है। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना कुपवाड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में इन मामलों में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, एक अन्य मामले में मैदानपोरा लोलाब निवासी तस्कर हिलाल राशिद खान को कुपवाड़ा पुलिस ने पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है। आरोपी हिलाल थाना लालपोरा कुपवाड़ा के अधिकार क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और कुछ आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया था और उसने लोगों में आतंक और भय का माहौल पैदा कर दिया था। कुपवाड़ा पुलिस ने नशा तस्करों को लेकर जागरूक रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें