फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा ने कुपवाड़ा में एसआईआर पर लगाई कार्यशाला

विज्ञापन
कुपवाड़ा में भाजपा की बैठक। संवाद
विज्ञापन
कुपवाड़ा। भाजपा की ओर से निर्वाचन पुस्तिकाओं की स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू (एसआईआर) पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा राज्य प्रवक्ता मंजूर भट ने की और इसमें वरिष्ठ जिला नेता, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर भट ने कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर योग्य नागरिक के पंजीकृत होने और मतदाता सूची में त्रुटि को ठीक किया जा सके। भट ने पार्टी कार्यकर्ताओं और बीएलए से जनता की घर-घर सत्यापन में मदद करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें