फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: खानसाहिब में कल लगने वाला सांसद का जन दरबार रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने मंगलवार को खानसाहिब में होने वाले जन दरबार को रद्द कर दिया है। रविवार को उनके कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि सांसद श्रीनगर की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को खानसाहिब टाउन हॉल में होने वाले जन दरबार के बारे में बताया गया था। सूचित किया जाता है कि उपरोक्त कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है क्योंकि रुहुल्ला खराब मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली से कश्मीर यात्रा नहीं कर पाए। निर्धारित उड़ान रद्द हो गई। इस कार्यक्रम की संशोधित तिथि के बारे में उचित समय पर अलग से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


रुहुल्ला ने किया उड़ान रद्द होने का ट्वीट
आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के कार्यालय से रविवार को उनकी उड़ान रद्द होने का एक्स पर ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया कि सांसद को आज आरक्षण से जुड़े मुद्दों से संबंधित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से कश्मीर जाना था। खराब मौसम के कारण फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से यात्रा नहीं हो पाई। नतीजतन 23 दिसंबर के लिए पहले से तय कार्यक्रम को अब री-शेड्यूल कर दिया गया है। नई तारीख जल्द ही छात्रों और छात्र कार्यकर्ताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद आधिकारिक चैनलों के माध्यम से बताई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें