फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच हत्या केस: कुलगाम पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, तीन आतंकी गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2022 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगाम पुलिस ने अडूरा के सरपंच शब्बीर अहमद मीर की हत्या के मामले में शामिल टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस वारदात में संलिप्त तीन आतंकियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अडूरा गांव में 11 मार्च की शाम में आतंकियों ने सरपंच शब्बीर अहमद के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पास से गोली मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में थाना कुलगाम में एफआईआर दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया। जांच के दौरान टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया और टेरर मॉड्यूल का भी खुलासा किया। इसमें फारूक नली उर्फ उमर पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं के निर्देश पर कुलगाम के जनप्रतिनिधियों की पहचान करता था। मुश्ताक इटू उर्फ फैजान और जुबैर सोफी उर्फ फरहान अपने सहयोगियों के समर्थन से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे। वहीं, दानिश अहमद दार, फैजल हमीद वेग और निसार राशिद भट्ट प्रतिनिधियों की उपस्थिति का पता लगाने, परिवहन की व्यवस्था करने और आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के लिए रसद मुहैया करवाते थे।

अपराध में शामिल वाहनों को जब्त किया
कुलगाम पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहनों को जब्त किया है। पुलिस को आतंकियों के पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 11 राउंड, दो ग्रेनेड, एके 47 की मैगजीन और 15 राउंड बरामद हुए हैं। पुलिस की इस मामले में अगली जांच जारी है। साथ ही अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मार्च में तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या
कश्मीर में आतंकी इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं। 11 मार्च अडूरा सपंच की हत्या से पहले, नौ मार्च को श्रीनगर के खोनमुह में आतंकियों ने घर में घुसकर पीडीपी सरपंच समीर अहमद भट की हत्या कर दी थी। वहीं, दो मार्च को कुलगाम के कुलपोरा सरांड्रो इलाके में निर्दलीय पंच मोहम्मद याकूब डार की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें