श्रीनगर। शहर के बटमालू इलाके के शेख हमजा कॉलोनी में आग लगने से कम से कम 10 घर चपेट में आ गए। इस दौरान आग पर काबू पाने की फिराक में दमकल कर्मी मोहम्मद अहसान झुलस गया। बताते हैं कि रात लगभग 11 बजे एक मकान में लगी आग ने धीरे-धीरे 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, तभी मोहम्मद अहसान झुलस गया। आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने में मदद की। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।