फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, सात चोरों से लाखों की संपत्ति बरामद

Thu, 28 Sep 2023 06:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम

सार

कुलगाम में पुलिस ने चोरी के कई मामलों में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 से 12 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।
विज्ञापन
कुलगा में पकड़े गए चोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के जिला कुलगाम में पुलिस ने चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिले में चोरी के कई मामलों में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 से 12 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस स्टेशन कुलगाम के क्षेत्रों में चोरी के बारे में कई शिकायतें मिलने पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


चोरी की घटनाओं की जांच के लिए एसपी मुख्यालय कुलगाम गुलाम मुहम्मद भट्ट की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान, एक संदिग्ध व्यक्ति अयान शमीम पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी बिजनौर यूपी ए/पी रंगरेजपोरा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसके साथ छह अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया। उसने बताया कि शाहिद शेख पुत्र मोहम्मद जसीम शेख निवासी दिल्ली, फरमान अहमद पुत्र हनीफ अंसारी निवासी बिजनौर, यूपी, मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी यूपी, बहार आलम पुत्र मनी अहमद निवासी यूपी, मुदासिर हबीब पुत्र हबीबुल्लाह मीर निवासी शालिपोरा सोपोर और किशोर उसके साथ वारदात में शामिल रहे।

सभी आरोपियों को कुलगाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कुलगाम पुलिस स्टेशन लाया गया जहां उन्होंने कबूल किया कि वे कई चोरियों में शामिल थे। एसएचओ कुलगाम के नेतृत्व में जांच टीम में आरोपियों की निशानदेही पर लाखों की चोरी की संपत्ति भी बरामद की गई। इस मामले में और अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें