फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती का बयान: 'अतीत भूलकर आगे बढ़ें', कश्मीरी पंडित लौटें घाटी, मुसलमानों के साथ बनाएं नई शुरुआत

Wed, 24 Jun 2026 05:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी में सरकार से ज्यादा भूमिका कश्मीरी मुसलमानों और पंडितों की साझा पहल की होनी चाहिए।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : X @jkpdp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी में सरकार से ज्यादा भूमिका कश्मीरी मुसलमानों और पंडितों की होनी चाहिए। दोनों समुदायों को मिलकर आगे बढ़ना होगा और अतीत को भूलकर भविष्य की ओर देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग जिले के वेरिनाग क्षेत्र में एक कश्मीरी पंडित परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'हम एक हैं, अलग नहीं' कश्मीरी पंडितों से अपील की कि वे पुराने अनुभवों को पीछे छोड़कर घाटी में लौटने पर विचार करें।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कई कश्मीरी पंडित डॉक्टर और अन्य पेशेवर आज भी सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें भी कश्मीर में आकर काम करना चाहिए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सरकार को घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों, खासकर पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही प्रमुख मंदिरों के पास बड़े सराय (आवासीय सुविधाएं) बनाने की आवश्यकता भी जताई ताकि कश्मीरी पंडित आसानी से घाटी में आ-जा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कश्मीर, जिसे संतों की घाटी कहा जाता है, एक बार फिर कश्मीरी पंडितों की वापसी से समृद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें