फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हाईवे पर रोकी कश्मीरी पंडितों की रैली

विज्ञापन
कश्मीरी पंडित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
जम्मू। सोन कश्मीर फ्रंट और जगती टैनमेंट कमेटी ने अध्यक्ष शादी लाल पंडिता की अध्यक्षता में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ रैली निकाली गई जिसे पुलिस ने हाईवे पर ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हाईवे के पास ही कई घंटों तक प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। शादी लाल पंडिता ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों की मांगों को पूरा किया जाए नहीं तो अगली बार जगती के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करके प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीपीओ नगरोटा, तहसीलदार नगरोटा, एसएचओ नगरोटा ने प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों से हाईवे पर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन तैयार करने को कहा। शादी लाल पंडिता ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन और भूखहड़ताल करते हुए 26 दिन हो गए हैं, पर सरकार ने एक नहीं सुनी। उन्होंने मांग की कि रिलीफ को 13 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर दो अक्तूबर को शुरू हुआ प्रदर्शन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर सीएल कौल, गुरमीत सिंह, कुलदीप रैना, विक्की हक्कू, जे एल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें