फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति से डिग्री-मेडल पाकर गौरवान्वित हुए मेधावी, बोले- ये पल यादगार

Wed, 11 Oct 2023 03:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने समारोह में विभिन्न शैक्षणिक विषयों के मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में पहुंचे कश्मीर विश्वविद्यालय के होनहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने समारोह में विभिन्न शैक्षणिक विषयों के मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की, जिन्होंने 2021 से 2023 के बीच अपने पाठ्यक्रम पूरा किया। इनमें से 46,812 को स्नातक, 5,509 को स्नातकोत्तर, 572 को डॉक्टरेट डिग्री (पीएचडी) और अतिरिक्त 10 को मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एम.फिल) की डिग्री दी गईं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति से डिग्री पाने वालीं छात्रा अर्जुमंद अमीन ने बताया कि उन्होंने मानव विज्ञान विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने इसमें पहली पोजीशन हासिल की है। आज बहुत ही अच्छा लग रहा है कि देश की महिला राष्ट्रपति से उन्हें मेडल और डिग्री मिली है। यह उनके लिए यादगार पल है।

मानव विज्ञान विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकींं छात्रा अतिरा अदफर ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी के महामहिम से उन्हें मेडल और डिग्री मिली है। वह देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति हैं। उनका जीवन संघर्ष से भरपूर और प्रेरणा स्रोत हैं। आज उनसे डिग्री पाना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


छात्र मुद्दसिर मुश्ताक ने कहा कि उनके लिए ये गौरव का पल हैं। जो उन्होंने अपने सेशन के दौरान मेहनत की है। अब उन्हें इसका मिल फल मिला है। राष्ट्रपति से डिग्री मिलना उनके लिए गौरन्वित पल रहे। कश्मीर में राष्ट्रपति का आना और विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होना ऐतिहासिक पल हैं।

पीएचडी की डिग्री पूरी कर चुके डॉ. तारिक अब्दुल्ला ने बताया कि वह कश्मीर मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर में कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है। आज मुझे ये डिग्री मिली है। देश के राष्ट्रपति के हाथों से डिग्री पाकर उनके बहुत खुशी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें