दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अनंतनाग में दीसू से वेलू क्षेत्र की ओर जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मृतक की पहचान कोकेरनाग निवासी मुश्ताक अहमद शापू के रूप में की है, जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर था। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी शुरू कर दी है।