फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Road Accident: गांदरबल में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 पर्यटकों की मौत, 25 लोग घायल, उपराज्यपाल ने जताया दुख

Thu, 24 Mar 2022 05:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गांदरबल के कंगन इलाके में सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई है और करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Kashmir Road Accident - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में वीरवार को एक हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनामर्ग से पर्यटकों से भरी बस श्रीनगर की ओर लौट रही थी। हरीगनवां इलाके में ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे उतर गई।  

विज्ञापन


हादसे में घायलों को तुरंत जिले के सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सासुविधा प्रदान की गई। एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों में से 4 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट और श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज यहीं जारी है। पुलिस के एक 

अधिकारी ने बताया कि मृतक महिलाओं के पास से कोई भी शिनाख्ती कार्ड व अन्य दस्तावेज नहीं मिला है, इसलिए अभी उनके नाम सामने नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतकों की शिनाख्त हो पाए। अधिकारी ने यह भी बताया कि बस में सवार पर्यटक पश्चिम बंगाल से थे।
विज्ञापन


एलजी ने दुख जताया
प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर दुख का इजहार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि गांदरबल में दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें