पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि घाटी में महिला क्रिकेट के विकास की काफी संभावनाएं हैं। पिछले दो-तीन सालों से बीसीसीआई महिला खेल और महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रहा है।
सेना की ओर से कश्मीर में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कश्मीर महिला क्रिकेट लीग के फाइनल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि यहां की लड़कियों में जबरदस्त प्रतिभा है। उन्हें अब मौके मिलने की जरूरत है।
विज्ञापन
महिला वनडे में 7805 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालीं खिलाड़ी मिताली ने कहा कि घाटी में महिला क्रिकेट के विकास की काफी संभावनाएं हैं। पिछले दो-तीन सालों से बीसीसीआई महिला खेल और महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल डब्ल्यूआईपीएल भी अच्छा रहा है और यह खेल प्रोफाइल के लिए भी अच्छा है। हमें उम्मीद है कि अगले दो से तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर से कई खिलाड़ी सामने आएंगे।
उस दिन का इंतजार जब मीडिया कहेगा- अनंतनाग की लड़की, भारत की नई मिताली राज - उपराज्यपाल
वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मिताली राज की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब मीडिया -चैनलों की सुर्खियों में कहा जाएगा कि अनंतनाग की लड़की, भारत की नई मिताली राज है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और दूर-दराज के इलाकों में लड़कियों के बीच एक मजबूत खेल संस्कृति को लोकप्रिय बना का प्रयास करना चिनार कोर की सराहनीय पहल है।
एलजी ने कहा,यूटी में एक नई खेल संस्कृति, पर्याप्त बुनियादी ढांचा से जम्मू-कश्मीर को खेल शक्ति बनाना है। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह से महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 मिशन में नेतृत्व किया है, वह हर किसी के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में महिला खिलाड़ियों की सफलताओं ने उम्मीदें जगाई हैं। जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा की कमी नहीं है।