फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जंस्कार घाटी में कुत्तों में बीमारी का प्रकोप, प्रशासन ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन
संभावित बीमारी के खिलाफ ज़ांस्कार में लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया जा रहा है।स्रोत – सोशल म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। जंस्कार में आवारा कुत्तों की आबादी के बीच संदिग्ध बीमारी के प्रकोप ने स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में सड़क पर रहने वाले कुत्तों के मृत पाए जाने की खबरें सामने आई हैं। वहीं प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

इससे पहले मर्चेंट एसोसिएशन जंस्कार के सदस्यों ने स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई थी। संबंधित विभाग की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया के अभाव को उजागर किया था। सूत्रों के अनुसार पशुपालन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी जिनमें लाइवस्टॉक डेवलपमेंट ऑफिसर भी शामिल हैं, कथित तौर पर स्टेशन से बाहर थे। इससे संकट और बढ़ गया। कुछ दिन पहले जंस्कार में रह रही एक वियतनाम की युवती ने चार कुत्तों को उपचार के लिए लेह भेजने में मदद की थी। इनमें से केवल तीन ही जीवित बच सके।
विज्ञापन


पदुम मुख्यालय में कई स्थानों पर कुत्तों के शव सार्वजनिक क्षेत्रों में लावारिस हालत में पड़े मिले। इससे जनस्वास्थ्य के लिए संभावित खतरा उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि समय पर हस्तक्षेप नहीं होने पर यह स्थिति अन्य जानवरों और यहां तक कि इंसानों में भी बीमारी फैलने का कारण बन सकती है।

पशुपालन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पदुम बाजार क्षेत्र में एक पशु चिकित्सा टीम तैनात की गई है। यहां एंटीबायोटिक इंजेक्शन देने और टीकाकरण अभियान जैसे उपचारात्मक उपाय शुरू कर दिए गए हैं। विभाग ने मृत कुत्तों के संग्रहण और सुरक्षित निस्तारण के लिए एक वाहन की भी व्यवस्था की है। आगे किसी भी स्वास्थ्य जोखिम से बचने के लिए निस्तारण कार्य पदुम के लंबरदार की ओर से चिन्हित निर्धारित स्थल पर किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मर्चेंट एसोसिएशन जंस्कार से टीकाकरण अभियान के दौरान पशु चिकित्सा टीम की सहायता के लिए जनशक्ति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। बाजार क्षेत्र में काम कर रहे दुकानदारों और आम लोगों से स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें