फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वोटर लिस्ट में हेरफेर के खिलाफ 29 को दिल्ली में प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने की शामिल होने की अपील

Sun, 27 Sep 2026 10:48 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मतदाता सूचियों में हेरफेर और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने को लेकर चिंता जताई। उन्होंने इन मुद्दों के विरोध में 29 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन में लोगों से शामिल होने की अपील की।
 
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने देश में धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण और मतदाता सूचियों में हेरफेर को लेकर चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मस्जिदों, दरगाहों और चर्चों को निशाना बनाकर ढहाया जा रहा है, जो चिंताजनक है। दावा किया कि वोटर लिस्ट से विपक्ष के समर्थकों, धर्मनिरपेक्ष सोच रखने वाले नागरिकों और खास तौर पर मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा ने बताया कि इन कथित ज्यादतियों के विरोध में मॉनिटरिंग कमेटी फॉर इंडियन मुस्लिम्स की ओर से 29 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के सभी धर्मनिरपेक्ष और संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों से प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें