महबूबा ने बताया कि इन कथित ज्यादतियों के विरोध में मॉनिटरिंग कमेटी फॉर इंडियन मुस्लिम्स की ओर से 29 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के सभी धर्मनिरपेक्ष और संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों से प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।