फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास सेना के डॉक्टरों ने 220 लोगों की लौटाई रोशनी, एलजी सिन्हा ने की सराहना

Sat, 26 Sep 2026 01:29 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा के तंगधार में ऑपरेशन दृष्टि के तहत एफएमएस के डॉक्टरों ने दो दिवसीय शिविर में 220 से अधिक लोगों की आंखों की सर्जरी की।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके में 220 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी बहाल करने के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की टीम की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में दो दिवसीय मेगा आई सर्जिकल कैंप के दौरान एफएमएस के डॉक्टरों ने 220 से अधिक दृष्टि बहाल करने वाली सर्जरी कीं।

यह शिविर ऑपरेशन दृष्टि के तहत आयोजित किया गया था। तंगधार के कर्णाह इलाके में एक भूमिगत ऑपरेशन थिएटर में 10वें मेगा आई सर्जिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह क्षेत्र नियंत्रण रेखा के पास होने के कारण गोलाबारी की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

उपराज्यपाल सिन्हा ने इस उपलब्धि को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में भूमिगत ऑपरेशन थिएटर में 220 लोगों की आंखों की रोशनी लौटाना एफएमएस के डॉक्टरों और कर्मियों के समर्पण को दर्शाता है।

सिन्हा ने कहा कि ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने ऑपरेशन सद्भावना की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि दूरदराज के सीमावर्ती गांवों तक आधुनिक आंखों की सर्जरी की सुविधा पहुंचाई गई, ताकि कोई भी नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

शिविर में फेकोइमल्सिफिकेशन, रेटिना और ग्लूकोमा से संबंधित आधुनिक प्रक्रियाएं भी की गईं। शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भी शिविर का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और उन्हें दवाइयां और उपहार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें