फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: चिल्ले कलां से पहले कड़ाके की ठंड, जमने लगा डल झील का पानी, 16 को बदलेगा मौसम

Thu, 14 Dec 2023 01:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डल झील में शिकारा चलाने वाले अब्दुल रज्जाक ने कहा कि कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। झील में शिकारा चलाते समय दिक्कतें आ रही हैं। बर्फीली हवा से सभी कांपने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डल झील का पानी जमने लगा - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। इस बार चिल्ले कलां से पहले ही डल झील के अलावा अन्य जल स्रोत जमने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है, जबकि 16 और 17 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दी से बचाव के लिए कांगड़ी सेकते हुए स्थानीय - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 और पहलगाम में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.1, कारगिल में माइनस 10.2 और द्रास में माइनस 11.7 दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.7, कटड़ा में 6.6, बटोत में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.2 और बानिहाल में माइनस 0.5 दर्ज किया गया।

4 of 5
डल किनारे बैठा पक्षी - फोटो : बासित जरगर
डल झील में शिकारा चलाने वाले अब्दुल रज्जाक ने कहा कि कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। झील में शिकारा चलाते समय दिक्कतें आ रही हैं। बर्फीली हवा से सभी कांपने लगे हैं। गुरुवार सुबह झील के कुछ हिस्से जम चुके थे। जहां-जहां पानी स्थिर है, वहां ऊपरी परत जमी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर
क्या है चिल्ले कलां

यह कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि है। इसे यहां चिल्ले कलां के नाम से जाना जाता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें