इस दौरान पाकिस्तान के विभिन्न राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। परेड में बहरीन, उज्बेकिस्तान, अजरबैजान, तुर्की और सऊदी अरब के दलों ने भी भाग लिया। हाल ही में वायुसेना में शामिल चीन से खरीदे गए जे-10सी लड़ाकू विमानों ने भी पहली बार एयर शो में हिस्सा लिया। देश की राजधानी में 31 और राज्यों की राजधानी में 21 तोपों की सलामी दी गई।
पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 को अस्तित्व में आया है। लेकिन, इसके गठन का प्रस्ताव 23 मार्च 1940 को लाहौर में मुस्लिम लीग के एक सम्मेलन में पारित किया गया था। इस दिन लीग ने भारत में ब्रिटिश हुकूमत के सामने मुस्लिमों के लिए अलग देश बनाने की मांग रखी थी। इसी दिन की याद में हर साल 23 मार्च को यहां पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया जाता है।