फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पीओके में रह रहे दो आतंकियों की बारामुला में संपत्ति जब्त, दो मंजिला मकान सील

Fri, 12 Sep 2025 11:28 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

बारामुला पुलिस ने यूएपीए के तहत पीओके में रह रहे दो आतंकियों की हजारों वर्गफुट जमीन जब्त की है। वहीं बडगाम में एक कुख्यात ड्रग तस्कर की लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
बडगाम में पुलिस ने संपत्ति की जब्त। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला पुलिस ने यूएपीए के तहत पीओके में रह रहे दो आतंकियों की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई विशेष न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बारामुला के आदेश के अनुपालन में की गई।

विज्ञापन


पीओके में रह रहे मोहम्मद मकबूल शेख निवासी तंत्रायपोरा पलहल्लन की 3 कनाल 15 मरला भूमि और मोहम्मद रफीक तंत्राय निवासी तंत्रायपोरा पलहल्लन की 4 कनाल 17 मरला भूमि जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन पट्टन में दर्ज मामले एफआईआर के तहत की गई।

कुर्की की प्रक्रिया सीआरपीसी की धारा 88 के तहत राजस्व विभाग के सहयोग से पूरी की गई। संपत्तियों की पहचान और सीमांकन के साथ-साथ घोषणा पत्र और सार्वजनिक अधिसूचना सहित सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बडगाम जिले के हुमहामा क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। यह संपत्ति, हुमहामा निवासी साहिल यूसुफ भट्ट के नाम पर दर्ज एक दो मंजिला आवासीय मकान है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। जिसके बाद पुलिस स्टेशन बडगाम में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें