फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार साफ लिखे, एनएलयू का मुख्य कैंपस बडगाम होगा : पीडीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नोटिफिकेशन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि एक ही फैसले के दो अलग-अलग वर्जन सामने आ रहे हैं - एक मुख्यमंत्री के ऑफिशियल हैंडल पर और दूसरा कानून विभाग के आदेश में। पीडीपी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा है कि सरकार लोगों को स्पष्टीकरण दे। पार्टी की मांग है कि एनएलयू आदेश को तुरंत संशोधित किया जाए और उसमें साफ-साफ लिखा जाए कि बडगाम मुख्य कैंपस होगा और जम्मू सैटेलाइट कैंपस होगा, ठीक वैसे ही जैसा मुख्यमंत्री ने कहा है। पीडीपी ने कहा, कोई शब्दों का खेल नहीं, कोई हेराफेरी नहीं और टूटे वादों के जरिए और कोई धोखा नहीं।
विज्ञापन


क्या है विवाद
28 नवंबर को कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग ने एसओ 331 और एसओ 332 जारी किए। इसके मुताबिक जम्मू कश्मीर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एक्ट, 2018, 30 नवंबर 2026 से लागू होगा। कानून विभाग के आदेश में लिखा है कि यूनिवर्सिटी का मुख्यालय बडगाम जिले में होगा और इसका कैंपस जम्मू में होगा। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल से पोस्ट में कहा गया कि सरकार ने एनएलयू की स्थापना को अधिसूचित किया है, जिसका मुख्यालय व मुख्य कैंपस बडगाम में और सैटेलाइट कैंपस जम्मू में होगा। इसी फर्क को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है।
बडगाम से पीडीपी विधायक आगा मुन्तजिर मेहदी ने पहले ही कहा था कि सदन में दिए गए आश्वासन के बावजूद आदेश में सिर्फ मुख्यालय बडगाम में रखा गया है, जबकि असली कैंपस जम्मू में रखा गया है। उन्होंने इसे बडगाम के साथ धोखा और कश्मीर के साथ नाइंसाफी बताया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस का कहना है कि कश्मीर को आखिरकार बडगाम में एनएलयू मिल रही है और जम्मू को भी कैंपस मिल रहा है, जिससे दोनों क्षेत्रों को फायदा होगा। सरकार ने इसे उच्च शिक्षा में ऐतिहासिक पहल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें