फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर के रैनावाड़ी में रिहायशी मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के रैनावाड़ी इलाके में रविवार को एक रिहायशी मकान में आग लगने की घटना सामने आई। इस पर दमकल विभाग ने समय रहते काबू पा लिया।
विज्ञापन

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अनुसार रैनावाड़ी के कलवाल मोहल्ला स्थित एक आवासीय घर के भूतल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रैनावाड़ी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों और कर्मियों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया और इसे मकान की ऊपरी मंजिलों व आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें