बारामूला। नशे के दुरुपयोग और तस्करी की समस्या को समाप्त करने के निरंतर प्रयास में पुलिस ने बारामुला और सोपोर में गुमनाम एंटी-ड्रग टिप लाइन शुरू की है। इसका उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
बारामुला के लोग टिप लाइन नंबर 9596767701 और सोपोर के लोग 9596773144 पर गोपनीय रूप से जानकारी प्रदान कर सकते हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उक्त नंबर एसएसपी बारामुला की प्रत्यक्ष देखरेख और व्यक्तिगत जिम्मेदारी में है।