अनंतनाग। जिले में हाल ही में हेड कांस्टेबल आशिक अहमद की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर आतंकवाद और निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने निर्दोष हत्याएं बंद करो आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। उन्होंने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बलिदानी हेड कांस्टेबल आशिक अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।