फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने नशे में धुत्त दो लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों को कथित रूप से नशीले पदार्थों के प्रभाव में पाया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना अनंतनाग की एक टीम ने गश्त के दौरान मोंघल निवासी राशिद शफी भट को संदिग्ध अवस्था में पाया। प्रारंभिक जांच में उसके नशे के सेवन की आशंका होने पर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया। मेडिकल जांच रिपोर्ट में उसके द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

एक अन्य घटना में, पुलिस पोस्ट जंगलातमंडी की टीम ने नियमित गश्त के दौरान मोंघल निवासी रमीज फ़ैयाज़ मलिक को नशे की हालत में पाया। उसे भी मेडिकल परीक्षण के लिए जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें