लेह। नुब्रा घाटी के परतापुर गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व पार्षद कुंजांग लोटस के नेतृत्व में लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात में गांव से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में नंबरदार मोहम्मद इब्राहिम और गुलाम हुसैन भी शामिल थे। उन्होंने भूमि आवंटन, सेना से जुड़ी सिंचाई नहर की समस्या तथा चरेथांग के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
बैठक में लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष ताशी ग्यालसन और पूर्व कार्यकारी पार्षद गुलाम मेहदी भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन इन मुद्दों की विस्तार से जांच करेगा और ग्रामीणों की वास्तविक चिंताओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाएगा।