फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: देविका श्मशान घाट के दूसरे किनारे पर भी भू-कटाव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पिछले वर्ष बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए देविका श्मशान घाट की मरम्मत का कार्य अभी पूरा भी नहीं हो पाया है कि अब इसके दूसरे किनारे पर भी भू-कटाव शुरू हो गया है। नदी किनारे जमीन खिसकने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि एक क्षतिग्रस्त हिस्से की समस्या का समाधान अभी पूरी तरह नहीं हो पाया है और अब दूसरा हिस्सा भी खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते साल बारिश के दौरान देविका श्मशान घाट के नदी किनारे स्थित एक हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद इसकी सुरक्षा और मरम्मत के लिए करीब 1.27 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई। फंड जारी होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन मौजूदा बरसात के कारण कार्य की गति प्रभावित हो रही है और काम रुक-रुक कर चल रहा है।

इसी बीच श्मशान घाट के नदी के दूसरे किनारे के नीचे भी भू-कटाव शुरू होने से स्थिति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नदी के बहाव और जमीन के कटाव के कारण श्मशान घाट की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि देविका श्मशान घाट शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

शेखर शर्मा, रोहित शर्मा, यशपाल, अंकित शर्मा व अन्य स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्वीकृत निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जाए और जहां नए सिरे से भू-कटाव हो रहा है, वहां भी तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। उनका कहना है कि नदी किनारे मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में श्मशान घाट को किसी बड़े नुकसान से बचाया जा सके।
कोट
देविका श्मशान घाट के लिए स्वीकृत योजना पर काम शुरू कर दिया गया है लेकिन बारिश के कारण इसमें बाधा आ रही है। स्वीकृत योजना के तहत पूरे श्मशान घाट की हालत को सुधारा जाना है। भू कटाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं जा रहे हैं। मौसम में सुधार होने पर काम फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें