फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: केंद्रीय मंत्री मांडविया आज बडगाम में, ईएसआईसी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ओमपोरा में नवनिर्मित 30-बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

एक विशेष पहल के तौर पर मांडविया उन निर्माण श्रमिकों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने इस अस्पताल के निर्माण में योगदान दिया है। यह सुविधा इस क्षेत्र के 50,000 से अधिक श्रमिकों और उनके परिवारों को सेवा प्रदान करेगी। इससे बडगाम और आसपास के जिलों के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। यह अस्पताल परियोजना 5 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनाई गई है जिसकी परियोजना लागत लगभग 165 करोड़ रुपये है। इस अस्पताल परियोजना में अस्पताल भवन, सेवा भवन और 32 आवासीय क्वार्टर शामिल हैं जो लगभग 24,500 वर्ग मीटर के प्लिंथ क्षेत्र को कवर करते हैं।
शुरुआत में अस्पताल 30 बिस्तरों के साथ काम करना शुरू करेगा और धीरे-धीरे बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी जाएगी। इस सुविधा में तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और एक विशेष आपातकालीन ओटी शामिल है। इसके बुनियादी ढांचे में सोलर वाटर हीटिंग और सीवेज व अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र जैसी पर्यावरण-अनुकूल प्रणालियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें