बडगाम। खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग बडगाम के इनडोर स्पोर्ट्स हॉल में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रबंधक शब्बीर अहमद डार ने किया। इस लीग में 180 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न पारंपरिक योगासन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इनमें कलात्मक और रिदमिकल जोड़ी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस मौके पर व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं जैसे आगे मुड़ना, पीछे झुकना, हाथ में संतुलन बनाना और कई अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था जिसमें 18 वर्ष आयु से कम और 18 वर्ष से अधिक थे।
इस टूर्नामेंट में तोइबा नजीर और मफल्ला जान को सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह के दौरान विजेताओं, अधिकारियों, निर्णायकों और मेहमानों को पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।