मेडिकल स्टोर में जांच करती पुलिस।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने जिले में मेडिकल दुकानों की जांच की। दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री-खरीद रिकॉर्ड, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों को खंगाला।
अधिकारियों ने बताया कि सोइबुग इलाके में जांच के दौरान एक मेडिकल शॉप में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस प्रभारी की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया।