फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आकिब नबी के मोहल्ले में उत्साह, घर-घर देख जा रहा मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। जम्मू और कश्मीर की क्रिकेट टीम मंगलवार के रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ खेलने उतरी तो सभी की नजरें टीवी पर जम गईं। विशेष रूप से स्टार खिलाड़ी आकिब नबी के मोहल्ले में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

इस सीजन में 50 से अधिक विकेट लेने के बाद आकिब नबी जम्मू और कश्मीर टीम के प्रमुख स्तंभों में से एक के रूप में उभरे हैं और पूरे टूर्नामेंट में उनके लगातार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें व्यापक प्रशंसा मिली है। बारामुला के शिरी क्षेत्र में अपने निवास पर आकिब के पिता गुलाम नबी डार मैच देखने के लिए टीवी स्क्रीन से चिपके रहे और टीम की जीत के लिए दुआ करते रहे।
आकिब के पिता ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बहुत ही सम्मान का क्षण है कि वे अपने बेटे को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करते हुए देखें। उनका सबसे बड़ा सपना है कि आकिब को भारतीय जर्सी पहनते देखें। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी आकिब की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि उसकी सफलता ने जिले भर के युवा क्रिकेटरों को प्रेरित किया है और इस क्षेत्र के लिए अपार गर्व लाया है। पड़ोसियों ने विशेष प्रार्थनाएं की और आशा व्यक्त की कि अल्लाह जम्मू एवं कश्मीर टीम को ऐतिहासिक फाइनल में विजय प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें