फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मौसम का सितम बरकरार, सामान्य से 11 डिग्री अधिक पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27-28 फरवरी को थोड़े से बादल छाए रहेंगे। 28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-3 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4-7 मार्च को हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 10.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 11.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें