कुपवाड़ा। हंदवाड़ा में फूड एंड बेकरी प्रोडक्ट बनाने वाली एक इकाई को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि एक वायरल वीडियो सामने आया था जिसमें मजदूर पैरों से आटा गूंथते दिख रहे थे।
फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ यूनिट पर छापा मारा। निरीक्षण के बाद जगह को सील कर दिया गया और आगे की जांच के लिए जरूरी रिकॉर्ड और सामान अपने कब्जे में ले लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।