फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: धूप ने बढ़ाया दिन का पारा, रात में तापमान हुआ कम

विज्ञापन
कश्मीर में पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
श्रीनगर। पहाड़ों पर ताजी बर्फबारी के साथ ही श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि, शनिवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, जबकि रात का पारा कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 20-22 सितंबर को मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। एक-दो जगहों पर थोड़ी देर के लिए गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है।

कश्मीर में पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी। संवाद- फोटो : 1

कश्मीर में पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें