फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुख्यात नशा तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए अवंतीपोरा पुलिस ने बुधवार को एक कुख्यात नशा तस्कर की लगभग 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कदलबल पांपोर निवासी मंजूर मीर उर्फ मन्न टाइगर के स्वामित्व वाले दो मंजिला आवासीय मकान को कुर्क किया गया है। पांपोर पुलिस थाने की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई जांच के दौरान यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई पाई गई। जांच में सामने आया कि उक्त संपत्ति मादक पदार्थों और मन:प्रभावी पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई थी। पुलिस ने पाया कि आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी एवं एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्तियों को निशाना बनाकर नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश देना और समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूत करना है। अवंतीपोरा पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत उठाया गया यह कदम न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में सहायक होगा, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें