श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को बारामुला जिले के उड़ी स्थित गोहल्लन गांव में शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
डॉ. फारूक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस बीच डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को एम्स जम्मू का दौरा कर वहां उपचाराधीन पार्टी के पीर पंजाल जोन के उपाध्यक्ष ख्वाजा बशीर अहमद वानी का हालचाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बेहतर चिकित्सा देखभाल पर जोर दिया।