फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी तौर पर रोकी

विज्ञापन
शोपियां में बर्फबारी के बाद फंसे वाहन।  - फोटो : shopian news
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पीर की गली, दुबजन और मुगल रोड के आसपास के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की सूचना है। बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इस कारण ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
विज्ञापन

पीर पंजाल इलाके की ओर जा रहे एक स्थानीय आदिवासी निवासी शाह मोहम्मद कलस ने बताया कि खराब मौसम के कारण उन्हें हिरपोरा ट्रैफिक चेकपॉइंट पर रोक दिया गया है। हम सुबह से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अधिकारी बर्फबारी और सड़कों के फिसलन भरे होने के कारण वाहनों को आगे जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें