फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: फिर बिगड़ा घाटी का मौसम, मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी

विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान गुजरते लोग। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार दोपहर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश और शोपियां सहित ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में दोपहर को शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। वहीं भारी बारिश, तेज हवा और भूस्खलन की आशंका पर प्रशासन ने एडवाइजरी और हेल्पलाइन जारी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) और कुछ समय के लिए बहुत तेज बारिश हो सकती है। 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी के नए दौर आ सकते हैं। थोड़े समय के लिए होने वाली भारी बारिश से कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन, पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं और कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। 10-11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) का छोटा सा दौर आ सकता है। 12-15 अप्रैल को आमतौर पर मौसम सूखा रहेगा।

3 और 4 अप्रैल तथा 7-8 अप्रैल के दौरान कुछ जगहों पर कुछ समय के लिए होने वाली बहुत तेज बारिश के कारण कुछ संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेती से जुड़े सभी काम रोक दें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए श्रीनगर की आम जनता को प्रशासन ने सलाह दी है कि वे सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। इसके अलावा पर्यटकों, स्थानीय शिकारा चलाने वालों, रेत निकालने वालों और डल झील, झेलम नदी तथा अन्य जलाशयों के आस-पास काम करने वाले अन्य लोगों को सख्त हिदायत दी जाती हैं कि वे इन जलाशयों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा की जांच किए बिना उन्हें पार करने या उनमें काम करने की कोशिश न करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी
किसी भी आपात स्थिति या जरूरत के मामले में लोग तत्काल सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर या पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर से संपर्क कर सकते हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर 0194-2483651, 0194-2457552, 0194-2457543, व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356, 9103998357, पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर 01942477567। जनता से आग्रह किया जाता है कि वे सुरक्षा के हित में सहयोग करें और सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें