फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवंतिपोरा में पुलिस चोरी का मामला सुलझाया, 2 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में जम्मू कश्मीर पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि 2 अप्रैल को नूरपोरा निवासी नज़ीर अहमद भट ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 1 अप्रैल की रात को कुछ अज्ञात चोरों ने वाटसर स्थित उनके सेब के बाग में बने एक अस्थायी शेड का ताला तोड़कर वहां से दो मोटरें चुरा लीं। पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और अन्य तकनीकी माध्यमों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान चेक नूरपोरा निवासी मकसूद अहमद लोन और शब्बीर अहमद वानी के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरें उनके कब्जे से बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें