गांदरबल। जिला के गुंड कंगन क्षेत्र में छोटा लोडर के पलट जाने से चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोग व पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी गुंड पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक घायल हुए लोगों की पहचान शफायत अहमद सोफी पुत्र गुलाम अहमद सोफी निवासी वासन कंगन, मोहम्मद नवाज खान पुत्र सिकंदर खान निवासी वासन कंगन और मोहम्मद यूसुफ चीची पुत्र कासिम चीची निवासी अकेहल कंगन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।