फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमरनाथ यात्रा और खीर भवानी मेले की तैयारियों के लिए माॅक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। अमरनाथ यात्रा और वार्षिक मेला खीर भवानी की तैयारियों के तहत पुलिस ने पिछले सप्ताह जिले के विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसका उद्देश्य संचालन की तैयारी, आपात प्रतिक्रिया क्षमता और एजेंसियों के बीच तालमेल का आकलन करना था।
विज्ञापन

ये अभ्यास माता खीर भवानी मंदिर, वुसन पंडित कॉलोनी, मनीगाम पंडित कॉलोनी, वंधामा पंडित कॉलोनी और सोनमर्ग में किए गए। इसमें गांदरबल जिला पुलिस, एसओजी, सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

आगामी वार्षिक मेला खीर भवानी के सिलसिले में माता खीर भवानी मंदिर में भी एक विशेष मॉक ड्रिल की गई। इसमें सुरक्षा तैयारियों, आपात प्रतिक्रिया तंत्र, भीड़ प्रबंधन, निकासी प्रक्रियाओं और धार्मिक आयोजन के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए एजेंसियों के बीच तालमेल का आकलन किया गया। मॉक ड्रिल में विभिन्न आपात स्थितियों का सिमुलेशन कर सुरक्षा बलों की तैयारी, प्रतिक्रिया तंत्र, निकासी प्रक्रियाओं और हितधारकों के बीच समन्वय का मूल्यांकन किया गया। अभ्यास सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें सभी एजेंसियों ने उच्च स्तर की सतर्कता, पेशेवराना रवैया और तालमेल दिखाया। पुलिस ने कहा कि वह सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और घटना मुक्त श्री अमरनाथ जी यात्रा और वार्षिक मेला खीर भवानी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें