फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सफाई कर्मचारियों के बच्चों के लिए एसएमसी शिक्षा पहल शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त फजलुल हसीब ने शनिवार को औपचारिक रूप से निगम के सफाई कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षणिक आकांक्षाओं का समर्थन करने के उद्देश्य से एक शिक्षा पहल शुरू की। इस पहल का उद्घाटन संयुक्त आयुक्तों, सफाई कर्मचारियों और उनके बच्चों और अभिभावकों के अलावा भाग लेने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र छात्रों, विशेष रूप से कक्षा नौंवी से बारहवीं में पढ़ने वाले और नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति-आधारित कोचिंग और शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए आयुक्त ने कहा कि यह पहल निगम की तरफ से अपने सफाई कर्मचारियों के योगदान की मान्यता और उनके बच्चों के लिए सार्थक अवसर पैदा करने की जिम्मेदारी में निहित है। आयुक्त ने कहा कि इस पहल को केवल एक सहायता कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि अवसर, परामर्श और शैक्षिक उन्नति का एक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए।
श्रीनगर के प्राइवेट कोचिंग सेंटर एसोसिएशन ने अपने सदस्य संस्थानों की भागीदारी को सुगम बनाया हैं। एसएमसी एक पारदर्शी तंत्र के माध्यम से पात्र छात्रों की पहचान और सत्यापन की सुविधा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में निर्धारित पात्रता और चयन तौर-तरीकों के अनुसार कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के छात्रों के साथ-साथ नीट और जेईई की तैयारी करने वालों को भी शामिल किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सफाई कर्मचारियों के योगदान का अनुवाद अगली पीढ़ी के लिए अधिक अवसरों में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें