एसआईए ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम अनंतनाग में दर्जनों जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की लक्षित हत्या मामले में ये कार्रवाई की गई है।
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की लक्षित हत्या मामले में ये कार्रवाई की गई है। इसी साल फरवरी में आतंकियों ने बैंक गार्ड संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम अनंतनाग में दर्जनों जगहों पर छापेमारी की गई है। ये जांच विशेष अदालत द्वारा जारी किए गए तलाशी वारंट के अनुसरण में की गई है। संजय शर्मा की हत्या के मामले की जांच शुरू में पुलवामा पुलिस ने की थी और बाद में इसे एसआईए कश्मीर को स्थानांतरित कर दिया गया था।