फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: द्रगमुल्ला में डीडीसी चुनाव के लिए पुनर्मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। द्रगमुल्ला में डीडीसी चुनाव के लिए पुनर्मतदान सोमवार को है। एक दिन पहले रविवार को उपायुक्त कुपवाड़ा डी दत्तात्रेय सागर ने तैयारियों को अंतिम रूप देेने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। उपायुक्त ने जोनल, सेक्टोरल मजिस्ट्रेट अधिकारियों की तैनाती, मतदान कर्मचारियों की तैनाती, प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री के वितरण, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों और सामग्री की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। चुनाव संबंधी शिकायतों के प्रभावी समाधान पर जोर दिया। कहा कि शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें