फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: दो साल बाद कश्मीर के खिलाड़ी आई-लीग में राजस्थान यूनाइटेड से भिड़ेंगे

Sat, 19 Nov 2022 12:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के टीआरसी सिंथेटिक टर्फ पर राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाफ हीरो आई-लीग 2022-2023 का पहला घरेलू मैच खेलने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब दो साल बाद रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) शनिवार को श्रीनगर के टीआरसी सिंथेटिक टर्फ पर राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाफ हीरो आई-लीग 2022-2023 का पहला घरेलू मैच खेलने के लिए तैयार है। इस मैच में हजारों की संख्या में दर्शकों के जुड़ने की उम्मीद है क्योंकि यह आरकेएफसी का होम ग्राउंड है।

विज्ञापन


बता दें कि इस सीजन में आरकेएफसी ने इम्फाल में नोरोका एफसी को हराया था, जबकि शनिवार को टीम राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब से भिड़ेगी। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

शुक्रवार को राजस्थान युनाइटेड एफसी के कोच पुष्पिंदर कुंडू ने कहा कि वे कल का मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं। पहला मैच वो चर्चिल के खिलाफ जीती है जोकि पूर्व चैंपियन है, लेकिन गोवा और कश्मीर में मौसम का काफी अंतर है इसलिए मैच से पहले ही टीम यहां पहुंची थी ताकि यहां के मौसम के आदी हो सकें।
विज्ञापन


वहीं टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी राघव जम्मू से हैं। वह आई-लीग का पहला सीजन आरकेएफसी की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि हर मैच में गलतियां सुधारूं और अच्छा खेलूं। उन्होंने कहा कि यह आरकेएफसी का होम ग्राउंड है। उनका पलड़ा थोड़ा पलड़ा भारी होगा। राघव ने कहा कि वह प्रोफेशनल तौर पर अपने क्लब - राजस्थान यूनाइटेड के लिए अच्छा खेलेंगे और उनकी जीत के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगा।

आरकेएफसी के मुख्य कोच मेहराजुद्दीन वडु ने कहा कि टीम कश्मीर में अपना पहला घरेलू मैच खेलने के लिए तैयार हैं। हमने नेरोका एफसी के खिलाफ पहला मैच जीता था। हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि हम मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दें। हम आक्रामक फुटबॉल खेलें और मैच जीतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें