श्रीनगर। कश्मीर एक्सपो-स्टार्ट अप फॉर लाइवलीहुड कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और नवाचार को शामिल करने की अधिक आवश्यकता है जो जीवन की बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन करेगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि एक विचार को वाणिज्यिक उत्पाद में बदलने के लिए हमें इनोवेटर्स और स्टार्टअप उद्यमियों को सही वातावरण और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। इच्छुक उद्यमियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनके व्यवसाय के सपनों को साकार करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में स्टार्टअप्स की अपार संभावनाओं पर उप राज्यपाल ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में जम्मू कश्मीर के कई युवाओं ने बागवानी क्षेत्रों में सेब ग्रेडिंग मशीन, स्ट्रॉबेरी प्लकर आदि जैसे प्रभावशाली विचारों को लागू किया है और कृषि में उनका सफलतापूर्वक उपयोग किया है। इस महीने हाल ही में संपन्न बैक-टू-विलेज कार्यक्त्रस्म के दौरान प्रत्येक पंचायत के 15 युवाओं को उद्यमी बनने के लिए सहायता प्रदान की गई और 20 युवाओं को कौशल विकास के अवसर दिए गए।